गोहपारु: तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों को आई चोट असवारी गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत असवारी गांव में सोमवार की देर रात मिनी ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटे आई हैं,जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एवं पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां घायलों का उपचार निरंतर जारी है।