दरभंगा: पूनम सिनेमा रोड स्थित होटल एपी पैलेस के सभागार में कैरियर सह शिक्षा मेला का हुआ आयोजन, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग
दरभंगा के पूनम सिनेमा रोड में स्थित होटल एपी पैलेस के सभागार में कैरियर सह शिक्षा मेला का आयोजन किया गया। इस कैरियर सह शिक्षा मेला में विभिन्न राज्यों से कई कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कई शिक्षण संस्थान पहुंचे थे। जो आए छात्रों को उसके कैरियर से जुड़े हुए सवालों के जवाब दिए। वही संयोजक ने कहा की सैकड़ो छात्र ने पहुंच कर अपने कैरियर के बारे में जानकारी प्राप्त की।