नुकसान ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए, डिस्कॉम पर लापरवाही के आरोपपंचायत समिति गांगड़तलाई की ग्राम पंचायत सालिया में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शेरगढ़-बागीदौरा मुख्य मार्ग पर 11 केवी लाइन का तार टूटने से हुई स्पार्किंग से खेत में रखे गेहूं में आग लग गई और करीब 20 से 25 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया।