"मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से शिकार का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ एक बाघ ने झाड़ियों में घात लगाकर नन्हे हिरण का पलक झपकते ही शिकार कर लिया। 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट' का यह दुर्लभ और रोमांचक दृश्य पर्यटकों के कैमरों में कैद हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।"