लाडपुरा: पुलिस की सूझबूझ ने बचाई महिला की जान, चंबल पुलिया पर आत्महत्या करने पहुंची थी महिला
Ladpura, Kota | Oct 12, 2025 पुलिस की सूझबूझ ने बचाई महिला की जान — चंबल पुलिया पर आत्महत्या करने पहुंची थी महिला, अस्पताल में भर्ती कोटा, 12 अक्टूबर। कोटा जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना टल गई, जब एक महिला ने चंबल की छोटी पुलिया से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से महिला की जान बच गई। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया