फ़तेउल्लाहपुर रजादी स्थित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में समर्पण संस्था शास्त्री नगर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस गरखर ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और दिव्यांग जनों की मदद करेंगे।