बरेली: थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा लेने गए किसान का खेत में मिला शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अब्दुल्ला माफी गांव निवासी 45 वर्षीय किसान रामबहादुर का शव बुधवार को खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। रामबहादुर के बेटे मुकेश ने बताया पिछले एक साल से परिवार में ताऊ मुन्नालाल से गाड़ी मांगने को लेकर विवाद हो गया था।