गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से रॉयल स्टैग की 12 अवैध शराब की बोतलों के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद GRP पुलिस ने रविवार को आरिफ नाम के 1 अभियुक्त को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 पर दिल्ली साईड बने साईन बोर्ड के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ROYAL STAG नाम की हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की 12 अदद बोतलें बरामद की गई हैं। बरामद हुईं अंग्रेजी शराब की बोतलों की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपए है।