सतना जिले के रामपुर बघेलान के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मी किराना दुकान में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा किराना सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे दुकानदार