बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देईसाड बाजार के पास चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जनरल स्टोर दुकान और घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने अलमारी तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब पीड़ित ने घर का चैनल खोला तो अंदर का सामान बिखरा देख वह हैरान रह गया। मामले की लिखित तहरीर थाने में दी गई है।