बालाघाट: वार्ड 3 में सड़क के बीच बिजली का खंभा, हादसों का कारण, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वार्डवासियों में आक्रोश
नगर के वार्ड क्रमांक तीन में सड़क के बीच लगा बिजली का खंभा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बुधवार को शाम करीब 4 बजे युवक सोहेल ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा विद्युत विभाग में कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आक्रोश पनप रहा है।