कासगंज: सुल्तानपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की रिश्तेदार के घर पर हुई मौत, शव पीएम के लिए भेजा गया कासगंज
मृतक युवक का नाम अशोक था, जो जिला बदायूं का रहने वाला था। अशोक अपनी तहेरी बहिन के घर अपनी बहिन की शादी का कार्ड देने सुल्तानपुर जा रहा था। तभी सुल्तानपुर पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी। और घायल हालत में तहेरी बहिन के घर पहुंचे अशोक की मौत हो गई। मृतक की बहिन अंजलि की 14 फरवरी को शादी थी। और हादसे से खुशिया मातम में बदल गई। जानकारी शनिवार शाम 5 बजे मिली।