मंगलवार देर रात्रि हुई तेज बारिश से जहाँ किसानों को गेंहूँ मे फायदा हुआ हैं। वही तेज हवा चलने से कई किसानों के गेंहूँ व चने की फ़सल आड़ी हो गई जिससे किसानों को नुकशान हुआ हैं। खालवा सहित आसपास के क्षेत्रों मे लगभग एक घंटा तेज बारिश हुई ग्राम जूनापानी के सरपंच दसरथ मार्को ने बताया की गेंहूँ के साथ ही चने की फ़सल को नुकशान पहुंचा हैं।