मड़िहान: राखी बांधने जा रही महिला को बाइक सवार ने मारा धक्का इलाज के दौरान महिला की हुई मृत्यु ददरा बाजार की घटना
बिसहार गांव निवासी 40 वर्षीय मनीषा का मायका राजगढ़ के ददरा गांव में है। रविवार की रात पति राम बच्चन के साथ बाइक से अपने भाई प्रवेश यादव को रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही थी। और वह ददरा बाजार पहुंच चुकी थी घर के पास। पति ने बाइक से उतर कर घर जाने के लिए बोला इस दौरान सामने से आ रहा बाइक सवार महिला को धक्का मार दिया जिसमें महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।