निवाड़ी: जिले में आया खाद का रैक, 880 टन खाद हुआ प्राप्त
Niwari, Niwari | Nov 21, 2024 निवाड़ी जिले में खाद का रैक प्राप्त होने की जानकारी लगने के बाद किसानों में खुशी देखी जा रही है। गौरतलब है की लगातार जिले में खाद की कमी बनी हुई और किसान परेशान है तो वही लगातार प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाने और खाद की व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। वही आज जानकारी अनुसार जिले में 880 टन खाद पहुंचने की जानकारी प्राप्त हुई है जो किसानों को वितरित होगा।