सुंदर नगर: विश्व हिन्दू परिषद संगठनात्मक सुंदरनगर ने थुनाग की 6 पंचायतों के 122 परिवारों को राहत सामग्री बांटी
मंडी जिला के थुनाग में हुई प्राकृतिक आपदा पर विश्व हिन्दू परिषद संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बुधवार क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।बुधवार दोपहर 3 बजे क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा ने बताया कि थुनाग की 6 पंचायतों के 122 परिवारों को राहत सामग्री ,जिसमें गद्दे, कंबल, रजाई, तलाई, चादर, दरी और तकिए वितरित किए।