साईं खेड़ा: विधायक कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप ने साई खेड़ा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण
नरसिंहपुर जिला गाडरवारा विधानसभा के विधायक कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा नगर साई खेड़ा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया।जहां उन्होंने प्लांट के बारे में संबंधित जानकारियां लीं और कहा कि अच्छी तरह समयानुसार प्लांट को चलना है।वहीं सीएम राइज हाई सेकेंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों को भी प्लांट की जानकारी दी।