माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर चौसा थाना की पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान के नेतृत्व में सभी की गिरफ्तारी घर से ही की गई। मालूम हो कि उक्त मामला 2004 ईस्वी में ही मारपीट का था। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।