कल्याणपुर: शाहपुर पटोरी में दलसिंहसराय ने जितवारपुर को 1-0 से हराया, फाइनल में बनाई जगह, जाहिद का शानदार गोल
शाहपुर पटोरी प्रखंड के आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय मैदान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2025-26 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब दलसिंहसराय ने एसएलबीएफ जितवारपुर को 1-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दोनों टीमों के बीच शुरू से ही कड़ा संघर्ष देखने को मिला और पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में खेल और भी रोमांचक हो गया।