रामनगर: बिछलखा मोड के पास डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, टक्कर से दो लोग घायल, एक व्यक्ति जिला अस्पताल रेफर
आज बुधवार करीब 11 बजे बिछलखा मोड के पास तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार तेलियानी गांव निवासी इन्द्रसेन व शैलेंद्र कुमार घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां पर इंद्रसेन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया हादसा करने वाले चालक को हिरासतमें लिया गया।