जलालगढ़: हरिशचंद्रपुर वार्ड नंबर 5 के आंगनबाड़ी केंद्र सं 60 में रखे सामानों की हुई चोरी
बीती रात जलालगढ़ पंचायत के हरिशचंद्रपुर वार्ड नंबर 5 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 60 में चोर ने ग्रिल का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी कर ली। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 60 की सेविका ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में रखे सामानों में जैसे एलसीडी पानी का मोटर इनवर्टर आदि सामान की चोरी कर ली।