लाडपुरा: कोटा में 5वीं मंजिल से गिरा युवक, मौत: दोस्त के साथ शराब पार्टी के दौरान फ्लैट में खाना लेने जाते समय हुआ हादसा
Ladpura, Kota | Feb 12, 2026 कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके में देर रात एक 37 साल के युवक की पांच मंजिला बिल्डिंग की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक का नाम निखिलेश मेघवाल उर्फ नरेश कुमार था, जो कंसुआ अफॉर्डेबल योजना इलाके का निवासी था। नरेश देर रात अपने एक दोस्त के साथ शराब की पार्टी कर रहा था।