शाहजहांपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में तनाव मुक्त रहकर कार्य करने के संबंध में बैठक संपन्न हुई
दरअसल बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि कैसे सरकारी सेवा के साथ घर परिवार एवं बच्चों के बीच में मैनेजमेंट तथा बैलेंस बनाकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सभी को अपना दृष्टिकोण तथा जिंदगी जीने का नजरिया बदलना होगा। गत वर्ष से और अच्छा तथा स्मार्ट तरीके से कार्य करके जनपद को और आगे ले जाना है।