जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के काजी कमालपुर के पास तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए एलिया स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।