शाहजहांपुर।सोने-चांदी के दामों में लगातार हो रही अस्थिरता से सराफा कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सराफ ने बताया कि वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और अशांति के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अधिकांश देश अपने सोने-चांदी के भंडार बढ़ा रहे हैं, जिससे बीते छह महीनों में कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है।