गोपालगंज: साहू चक गांव से युवक को दोस्तों ने घर से बुलाकर कर दिया हत्या, शव को फेंका : मृतक के चचेरे भाई मुकेश ने दी जानकारी।
श्रीपुर थाना क्षेत्र के साहू चक गांव से युवक राकेश कुमार को उसके ही दो दोस्तों ने घर से बुलाकर लेकर जाने के बाद हत्या कर दिया। हत्या की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। इसकी जानकारी मृतक युवक के चचेरे भाई मुकेश कुमार ने मंगलवार को दिया।