बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला में माघ पूर्णिमा पर रविवार एक बजे के आसपास भागीरथी गंगा घाट आस्था से सराबोर नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और गंगा स्नान का दौर देर शाम तक चलता रहा । इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारे भी लगाए । वहीं श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दान दक्षिणा भी दी।