सांगोद. कनवास में भारतीय संविधान के निर्माता एवं समाज समानता के अग्रदूत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70 वें परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार सांय 6बजे इंद्रा कॉलोनी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए केंडल मार्च निकाला। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, शिक्षक संघ, आजाद समाज पार्टी तथा अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।