शहपुरा: मुड़की गांव के पास हाईवे निर्माण में टूटी जल सप्लाई लाइन, शहपुरा में पानी की किल्लत
शहपुरा विकासखंड मुड़की गांव के पास नेशनल हाईवे सड़क मार्ग निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन चालक ने जल सप्लाई लाइन तोड़ दी जिसके चलते सड़क पर जमकर पानी बह रहा है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार लगभग दोपहर 12:30 बजे जेसीबी चालक ने जल सप्लाई लाइन तोड़ दी जिसके कारण सप्लाई लाइन से पानी बह है और शहपुरा नगर की जल सप्लाई लाइन बाधित हो जाएगी ।