अहिल्यापुर-गांडेय मुख्य सड़क पर जोभीयाँ पुल के पास बाइक चालक हुआ घायल
Gandey, Giridih | Mar 31, 2026
मंगलवार की शाम करीब 6 बजे अहिल्यापुर थाना अंतर्गत अहिल्यापुर -गांडेय मुख्य सड़क पर जोभीयाँ पुल के पास एक अनियंत्रित बाइक चालक युवक ने सड़क किनारे स्थित लोहे के पोल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे युवक को चेस्ट, चेहरे सहित अन्य जगहों में चोटे आई है। जबकि लोहे का पोल टेढ़ा हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई।