सोनो: डुमरपोखर के पास से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के साथ चालक मालिक व मुंशी को किया गिरफ्तार
Sono, Jamui | May 10, 2024 पुलिस ने डुमरपोखर के पास से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के साथ चालक, मालिक व मुंशी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त जगह पर बलियो नदी घाट से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है. तभी पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार व अन्य लोगों को छानबीन के लिए भेजा.