बेगूसराय वीरपुर-संजात पथ पर शुक्रवार को शाम करीब चार बजे नौलागढ़ के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों में दो युवक संजात गांव के जबकि एक बुचौली गांव का निवासी बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बुचौली निवासी राजन पासवान (पिता- दशरथ पासवान) बाइक से नौला की ओर जा रहे थे।