इटावा: पुरबिया टोला में मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में मिला महिला का शव, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
Etawah, Etawah | Aug 20, 2024 कोतवाली इलाके के पुरबिया टोला तीसरी मंजिल में अकेले रह रही महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि पति से तलाक होने के बाद महिला अनीता तीसरी मंजिल पर अकेले रह रही थी। महिला कई दिनों से घर से बाहर नही निकली तो दूसरे तरफ से कमरे से बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।