जिले की ग्राम पंचायत बहज में सोमवार को मानवता और सामाजिक सहयोग का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। जाटव समाज की एक गरीब बच्ची, जो अपने ननिहाल में रहकर जीवन यापन कर रही है, उसकी शादी में समाज के लोगों ने आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया। बच्ची के नाना-नानी और मामा का सहारा भी नहीं है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और आय का कोई स्थायी स्रोत भी नहीं है।