काकादेव में बारिश के दौरान बिजली के खंभे में करंट आने से उसकी चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। क्षेत्र के रहने वाले वासुदेव दुबे ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से खंबे में करंट आ रहा था।कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। जिसके चलते हादसा हो गया।