गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित मुनन खां चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में छजवा निवासी 30 वर्षीय सरवन गोस्वामी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सरवन को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार 2 बजे SHO ने बताया कि पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।