सत्तर कटैया: रहुआ गांव में शनिवार सुबह घूरे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, दो मवेशियों की जलकर हुई मौत; करीब ₹1 लाख का हुआ नुकसान
बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में शनिवार सुबह घूरे की चिंगारी से आग लगने के कारण दो घर जलकर राख हो गए। आग से दो मवेशियों की मौत हो गई। लगभग ₹1 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा बिहरा थाना व अंचल कार्यालय में आवेदन देकर मुआवजे की मांग की गई है।