मंडला: जिला योजना भवन में आयोजित हुई जनसुनवाई में आई अनोखी मांग,कलेक्टर से युवक बोला- मुझे IAS बना दो साहब
Mandla, Mandla | Mar 24, 2026 जिला योजना भवन में आयोजित हुई जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। ग्राम मांद निवासी अंकित कुमार श्रीवास कलेक्टर के पास एक अनोखी मांग लेकर पहुंचे—उन्होंने सीधे आईएएस की नौकरी देने की गुहार लगा दी। अंकित का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से यूपीएससी की तैयारी करना चाहता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह जरूरी किताबें तक नहीं जुटा पाया।