बांदा: आजाद क्रांति पार्टी के लोगों ने महाराजा खेत सिंह खंगार की खंडित प्रतिमा को पुनः लगवाने के संबंध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
Banda, Banda | Feb 9, 2026 आजाद क्रांति पार्टी के लोग दिन सोमवार को बांदा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। जहां पर इन्होंने शहर क्षेत्र में लगी महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा को खंडित किए जाने का कुछ अराजक तत्वो पर आरोप लगाया है। जिसके संबंध में इन्होंने उन अराजक तत्वों पर कार्यवाही करने और नई प्रतिमा उसी जगह पर स्थापित करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।