चितरंगी: लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में 19 अप्रैल को मतदान के लिए रहेगा अवकाश कलेक्टर सिंगरौली।
लोकसभा चुनाव के लिए सीधी संसदीय क्षेत्र क्रमांक 11 में 19 अप्रैल को मतदान होगा। शासन द्वारा 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रुमेन्ट एक्ट के तहत घोषित किया गया है। यह अवकाश सभी शिक्षण संस्थाओं, शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, पर लागू होगा।