बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के तोप खाने पर कैंटोनमेंट बोर्ड ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की
कैंट थाना क्षेत्र के तोप खाने पर कैंटोनमेंट बोर्ड ने 40 से अधिक मकान पर बुलडोजर चलाकर उनको ध्वस्त कर दिया। कैंटोनमेंट बोर्ड के जेई मनोज यादव ने बताया कि सरकारी जमीन पर बने मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। लोगों को नोटिस देकर अतिक्रमण खुद हटाने को कहा है। इसके बाद सोमवार को समय लगभग 3:00 बजे कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम पहुंची ।