मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में अवैध तमंचे के साथ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की कही बात
कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास तीन युवकों के हाथ में अवैध तमंचे के साथ रिल बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मामले में जांच कर तीनों युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।