कदवा: सौरीया राजा तालाब में चैती छठ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
Kadwa, Katihar | Apr 3, 2025 सौरीया राजा तालाब में गुरुवार को शाम पांच बजे चैती छठ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी श्रद्धा देखी गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सौरीया राजा तालाब में धूमधाम से चैती छठ पूजा का आयोजन हर वर्ष किया जाता है।