नगर के हाईवे मार्ग पर नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया। बुधवार को हाईवे मार्ग पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने दर्जनों जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया।