अमरिया: गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक बेलगाम, अमरिया में बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है
अमरिया क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद गंभीर और डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है। करगैना से अमरिया पुल होते हुए पीलीभीत की ओर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतवार दो बजे भी हालात ऐसे ही थे।सड़कों पर कानून-कायदे की खुलेआम धज्जियां उड़ती रहीं, और जिम्मेदार महकमे आंख मूंदे बैठे रहे।