अम्बाला: अम्बाला कैंटोनमेंट: अंबाला छावनी मैं सांसद कृष्ण लाल पवार ने किया ध्वजारोहण कैंट में किया गया सरकारी कार्यक्रम का आयोजन
Ambala, Ambala | Jan 26, 2024 अम्बाला छावनी स्थित एसडी कालेज परिसर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह भव्य और शानदार तरीके से मनाया गया। सांसद कृष्ण लाल पंवार ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली और उपमंडलवासियों के नाम अपना शुभ संदेश दिया। इससे पहले सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कालेज परिसर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पुष्प अर्पित कर तथा शहीद स्मारक पर पुष्पांजली भी भेंट की।