अम्बाला: शहजादपुर की शुगर मिल पर आगामी 30 जनवरी को गन्ना किसानों की होगी अहम मीटिंग, भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी
Ambala, Ambala | Jan 26, 2024 शहजादपुर की शुगर मिल पर आगामी 30 जनवरी को गन्ना किसानों की अहम मीटिंग होगी। इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए शहर अनाज मंडी में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस शुगर मिल को कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं। अब इसका नीलाम होना ही बाकी है। मिल को लेकर स्थानीय प्रशासन ने क्या कदम उठाए इसके बारे में जवाब मांगा जाएगा।