शुक्रवार से शुरू होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल चरम पर है। पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, वहीं आकर्षक सजावट और रंग-रोगन से प्रतिमाओं को भव्य रूप दिया जा रहा है।