शेखपुरा: डीहा गांव से फरपर आने के दौरान रास्ते में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग हुए घायल
डीहा गांव से फरपर आने दौरान एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई रिक्शा पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान फरपर गांव निवासी सुधीर चौहान के पुत्र ऋषि कुमार एवं बैजू चौहान के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि एक बाइक को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा नियंत्रित होकर खाई में पलटा।