कहरा: ड्रैगन बोट रेस में सहरसा की बेटी निशा कुमारी का कमाल, पंजाब में सहरसा के लिए बनीं पहली गोल्ड मेडलिस्ट
Kahara, Saharsa | Jan 27, 2026 पंजाब के मोगा में आयोजित राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में बिहार के सहरसा जिले की बेटी निशा कुमारी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है इस प्रतियोगिता की वोटिंग रेस श्रेणी में निशा कुमारी ने स्वर्ण पदक यानी गोल्ड मेडल जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है